एक एहसास
प्यार एक खूबसूरत एहसास है ,
इसको दिल से महसूस किया जाता है,
जब दिल बाग़ बाग़ होने लगे,
तो ज़िन्दगी का रुख बदल जाता है।
ज़िन्दगी में एक बार,
प्यार हो ही जाता है,
जिसे उम्रभर उसका साथ मिलें ,
साथ चलने का सफ़र ,
बड़ा ही आसान हो जाता है।
कभी कभी दिलो में दूरियां आ जाती है ,
जिसे मिटाना मुशकिल हो जाता है ,
मन में हो अगर सच्चा प्यार ,
तो सारा रास्ता अपने आप बन जाता है।
No comments:
Post a Comment